Categories: बलिया

बलिया में खाद की किल्लत, कांग्रेस ने DM दफ्तर पर किया प्रदर्शन

बलियाः रबी का सीजन आते ही किसानों ने बोबनी शुरु कर दी है। ऐसे में किसानों को खाद की जरुरत पड़ रही है लेकिन परेशानी यह है कि किसानों को जरुरत के हिसाब से खाद नहीं मिल पा रही है। जिससे किसान परेशान हैं। ऐसे में किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे जो किसानों को खाद दिलवाने की मांग उठा रहे थे। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे ने कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता के चलते किसानों को खेत की बुआई के समय खाद-बीज नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में किसानों का नुकसान हो रहा है।

प्रदेश सचिव कैलाश चौहान ने कहा कि बुंदेलखंड में तो किसानों की हालत बेहद खराब है। खाद के लिए किसानों को कई दिनों तक भूखे-प्यासे लाइन में रहना पड़ रहा है। लेकिन फिर भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में दिग्विजय सिंह, बृजेश सिंह गाट, विनोद सिंह, बैजनाथ राम, राजेंद्र चौधरी, उमाशंकर पाठक, जैनेंद्र पांडे मिंटू, सागर सिंह राहुल, रुपेश चौबे, विवेक ओझा, रमाशंकर यादव, राजनारायण उपाध्याय, मुन्ना उपाध्याय, फूलबदन तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, प्रदीप तिवारी, हृदयानंद पांडे, मदन यादव, अतुल प्रकाश सिंह यादव, रमाशंकर सिंह, पारस वर्मा, बृजेन्द्र पांडे मुखिया, कोकिल राम, अजीत धुसिया, अजय बहादुर राय, पंकज राय, परशुराम, लाल बहादुर, अखिलेश कनौजिया, वीरेन्द्र कुंवर, धनंजय मिश्र, शाहिद अली, अरुण श्रीवास्तव, जाकिर हुसैन, ओमप्रकाश सिंह, अनिमेष ओझा, प्रेमचंद चौहान, राजू मिश्र, गुडुल चौबे, अहमद रजा आदि थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago