बलिया के तीखमपुर स्थित नवीन मंडी में मतगणना को लेकर किए पुख्ता इंतजाम

बलिया में तीखमपुर स्थित नवीन मंडी में चार जून को मतगणना होने वाली है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे मतगणना केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिहाज से तीन लेयर बनाए गए हैं। वहीं सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।

तीन लेयर की सुरक्षा की बात करें तो अंदर यानी स्ट्रांग रूम और विधानसभावार मतगणना टेबल के पास पैरा मिलिट्री की दो कंपनी व एक प्लाटून तैनात रहेंगे। जबकि बीच में यानी मंडी परिसर में पीएसी की एक कंपनी व दो प्लाटून मुस्तैद रहेंगे।

इसके अलावा नवीन मंडी गेट के बाहर एएसपी दो, सीओ छह, एसएचओ एसओ 22, इंस्पेक्टर 15, एसआई 110, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल 820 व महिला आरक्षी 60 तैनात रहेंगे। इसके अलावा फायर सर्विस के दो वाहन जिसमें से एक नवीन मंडी परिसर में और दूसरा नवीन मंडी परिसर के गेट के बाहर खड़े रहेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago