Categories: बलिया

बलिया में मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी, जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायज़ा

लोकसभा चुनाव के सभी चरणों की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है और 4 जून को मतगणना की जाएगी। इसको लेकर सभी जिलों में तैयारियां की जा रही हैं। बलिया में भी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 की मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने सोमवार को तीखमपुर स्थित नवीन मंडी का निरीक्षण किया।

उन्होंने मंडी में स्थापित स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण कर बैरीकेडिंग आदि के संबंध में जायजा लिया तथा मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बता दें कि शहर के तिखमपुर नवीन मंडी में चार जून यानी मंगलवार को होने वाली मतगणना के लिए विधान सभावार टेबल लगाए गए है। आपको बता दे कि मतगणना के लिए कुल 14 टेबल लगाए गए है।

मतगणना सुबह आठ बजे से आरम्भ हो जाएगी। वही सभी पार्टियों के एजेंट की मौजूदगी और फोर्स की देखरेख में ईवीएम मशीन मतगणना टेबल ले जाए जाएंगे। जिसकी तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंडी सचिव को मतगणना के दिन बेहतर साफ सफाई, पीने के पानी एवं शौचालय आदि की प्रॉपर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago