बेल्थरारोड में डाकबंगला व रामलीला मैदान के पास बनेगा कॉम्प्लेक्स!

बलिया: जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने शनिवार को बेल्थरारोड में जिला पंचायत की दुकानों और खाली पड़ी जमीनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण भवन के पास और कस्बे में रामलीला मैदान के पास जिला पंचायत की जमीन पर कॉम्प्लेक्स बनाए जाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी और संबंधित अवर अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला पंचायत की जो भी खाली जमीन है, उसका किस तरह से सदुपयोग हो, इस पर विशेष ध्यान देना है।

ऐसे कार्य करने हैं, जिससे जिला पंचायत की आय में भी वृद्धि हो और आम जनमानस को सुविधा भी मिल सके। डाक बंगला और रामलीला मैदान के पास प्रस्तावित कंपलेक्स भी इसी मुहिम का एक हिस्सा है। उन्होंने जिला पंचायत की संपत्तियों का रखरखाव से संबंधित विस्तृत जानकारी भी क्षेत्रीय जेई से ली। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जनार्दन यादव, हरेराम यादव, चंद्रभान राम, अमरनाथ यादव, अपर मुख्य अधिकारी अशोक सिंह, कर अधिकारी सुनील यादव, जेई सुशील सिंह यादव लिपिक राजीव सिंह आदि थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago