बलियाः शादी के डेढ़ साल बाद नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया कला गांव निवासी ऐनुल कमाल की बेटी शमा परवीन की शादी डेढ़ साल पहले सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मटूरी गांव में किताबुद्दीन खान के पुत्र अब्दुल सलाम उर्फ हीरो से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही पति-पत्नी के बीच किसी तीसरी युवती को लेकर विवाद होने लगा। शमा ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को भी दी।
बताया जा रहा है कि शमा का पति अब्दुल अपनें एक भाई के साथ हैदराबाद मे रहकर किसी प्राइवेट कम्पनीं में काम करता है। वहां भी उसी लड़की को लेकर विवाद हुआ। शमा ने एक दिन परेशान होकर अपने भाई अरशद कमाल को फोन किया और शिकरिया कला ले जाने की बात कही। जब अरशद ने शमा के जेठ अब्दुल से बात की तो उसने कहा कि मेरी पत्नी बीमार है, 10-15 दिन बाद जब वो ठीक हो जाएगी तो शमा को ले जाना।
इसकी जानकारी अरशद ने मृतिका को दी। शनिवार सुबह अचानक शमा की मौत की खबर उसके परिजनों को दी। अरशद ने आरोप लगाया कि जब मैं अपनी बहन के ससुराल मटूरी पहुंचा तो इन लोगों ने मुझे अपनी बहन का फोन देने से इनकार कर दिया, तब मुझे शक हुआ। जिसके बाद अरशद ने थाने में तहरीर दी कि उसे सूचना मिली थी कि मेरी बहन शमा परवीन ने रोशनदान से लटक कर फांसी लगा ली। हम लोग पहुंचे तो वहां किताब उद्दीन अब्दुल कलाम उर्फ मंसूर तथा देवर नवाब खान मौके पर मौजूद थे तथा बहन का शव उसके कमरे में बेड पर पड़ा था। ऐसे में मेरी बहन के मौत के कारणों की जांच की जाए।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…