बेलथरा रोड में पिकअप और ऑटो में भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। इस हादसे में 4 महिलाओं समेत कुल पांच लोग घायल हैं। सभी घायलों को सीएचसी सीयर भेजा गया, जहां 3 महिलाओं व चालक की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक हादसा उभांव क्षेत्र के तिरनई (लच्छीपुर मोड़) के पास हुआ। जहां सीएचसी सीयर में तैनात आशा बहू मालती देवी (50 वर्ष) पत्नी मुन्ना निवासी रामपुर कानूनगोयान गांव की ही एक गर्भवती महिला गरिमा (22 वर्ष) पत्नी अरविन्द का चेकअप कराने एक ऑटो से सीयर आ रही थी। ऑटो में उनके अलावा गांव की मंशा देवी (35 वर्ष) पत्नी हरेंद्र प्रसाद, उमरिया देवी (50 वर्ष) पत्नी गुलाब चंद भी बैठी थीं।
ऑटो तिरनई (लच्छीपुर मोड़) से आगे पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आटो रिक्शा आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार सभी यात्री और चालक घायल हो गए। लोगों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सीयर पहुंचाया। उमरिया देवी की दोनों टांगें टूट गईं थीं। अस्पताल में स्ट्रेचर न होने पर जमीन पर लिटाकर उनका इलाज किया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उमरिया देवी, मंशा देवी, गरिमा देवी व आटो चालक बब्बन (48 वर्ष) निवासी तिरनई को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…