बलिया- प्राथमिक विद्यालय में दारू पार्टी की शिकायत, प्रधानाध्यापक पर प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप

बलिया। जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल में दारू होने का मामला उजागर हुआ है। कटहुरा ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर अराजकतत्वों और शराबियों का जमावड़ा करने का आरोप लग रहा है। बच्चों के अभिभावकों में इसको लेकर काफी आक्रोश है। गांव की प्रधान सुमन यादव ने इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर अगवत कराया। उन्होंने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबितक ग्रामीणों का आरोप है कि कटहुरा ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय में आए दिन अराजकतत्वों और शराबियों के जमावड़ा होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी इस करतूत में शामिल हैं। प्रधान सुमन यादव ने खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कहा है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद प्रधानाध्यापक द्वारा इस अनैतिक कार्य को बंद नहीं किया जा रहा है।

प्रधान ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया कि 23 सितंबर को शिक्षण कार्य के दौरान 30 से 35 लोगों की पार्टी विद्यालय परिसर में की गई, जिसमें शराब भी परोसी गई थी। ग्राम प्रधान ने नौनिहालों के भविष्य को देखते हुए प्रधानाध्यापक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग खंड शिक्षा अधिकारी से की। इससे पहले भी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान रमाशंकर यादव ने भी प्रधानाध्यापक की करतूतों की शिकायत महकमे से कर चुके हैं।

बार-बार शिकायत के बाद भी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। लगातार नौनिहालों ही शिक्षा प्रभावित हो रही है। बावजूद प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा है। हालांकि ग्राम प्रधान के खिलाफ एक बार फिर खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। अब देखना होगा कि मामले में कब तक कार्रवाई की जाती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago