जानिए कौन हैं बलिया के अतुल जिन्होंने UPSC में लहराया परचम

बलिया। यूपीएससी का परिणाम बलिया के लिए सुखद रहा। जहां एक ओर बलिया की डॉ. अपाला मिश्रा ने ऑल इंडिया में 9वीं हासिल की। तो वहीं दूसरी ओर सेवा निवृत्त शिक्षक के पुत्र अतुल कुमार ने 414वीं रैंक हासिल कर बलिया का नाम रोशन किया है। अतुल की सफलता से चहुंओर खुशी की लहर है। उन्होंने यूपीएससी का एक्जाम पास कर बलिया का मान बढ़ाया है।बलिया की बेटी और बेटे दोनों ने ही बलिया को गर्म महसूस कराया है। अतुल ने नौकरी के साथ एक्जाम की तैयारी की। और कड़ी मेहनत से इस सफलता को हासिल किया।  बता दें सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक कुबेर नाथ वर्मा के पुत्र अतुल शुरू से ही मेधावी छात्र है। गांव में आदर्श शिशु मंदिर से 5वीं तक की शिक्षा लेने के बाद अतुल ने कक्षा 6 से 10वीं तक की पढ़ाई नागा जी सरस्वती शिशु मंदिर माल्देपुर बलिया से पूरी की।

रानी लक्ष्मी बाई इंटर कालेज लखनऊ से इंटरमीडिएट उतीर्ण कर अतुल ने राजस्थान में NIC से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। पॉवर ग्रिड गुड़गांव में सीनियर मैनेजर के पद पर चार सालों से सेवा दे रहे अतुल अपनी तैयारी में जुटे रहे। 4 बहनों से छोटे अतुल की उड़ान से न सिर्फ घर-परिवार, बल्कि जिले में खुशी की लहर है। अतुल पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा का भतीजा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago