मिसाल- बलिया में आपसी समझौता से सुलट गया मंदिर व तजिया चबूतरे का विवाद

बलिया के रेवती में बिचला गढ़ के पास स्थित हनुमान मंदिर का झंडा व ताजिया चबूतरा का विवाद थाना परिसर में बुधवार की देर शाम एसडीएम बांसडीह , अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि अजय शंकर पांडेय कनक, एसओ राकेश सिंह की उपस्थित में दोनों पक्षों की आपसी सहमति के आधार पर समझौता कर सुलह कर मिसाल पेश की गई ।

ताजिया चबूतरा के पास मंदिर के पूरब एक पक्ष द्वारा छोटी दीवार खड़ी करने के बाद और 15 अगस्त के दिन मंदिर पक्ष द्वारा झंडा गाड़ दिए जाने को लेकर यह विवाद बीते कई दिनों से चल रहा था।

वैसे उस दिन एसओ ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर मामले को दो सप्ताह के लिए टाल दिया गया था। एसडीएम ने दोनों पक्षों को थाने बुलवाकर करीब दो घंटे तक दोनों तरफ की बातों को सुना तथा अंत में आम सहमति के आधार पर तय किया गया कि मंदिर पक्ष के लोग मंदिर के पूरब उत्तर इशान कोण पर मंदिर का मेहराब निर्माण करते समय इस बात पर ध्यान रखेंगे कि मेहराब ताजिया चबूतरा के ऊपर न जाय।

उधर मेहराब निर्माण के वक्त उत्पन्न होने वाले अवरोध के समाधान के लिए मुस्लिम बंधुओं द्वारा चबूतरा व मंदिर के बीच नवनिर्मित दीवार के कुछ ईंट हटा लिए जाएंगे। मंदिर का झंडा एवं दीवार यथावत रहेगा। साथ ही महाबीरी झंडा ताजिया जुलूस के समय नगर पंचायत की सड़क पर दोनों पक्ष पूर्व की भांति कला कौशल का शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते रहेंगे। लेकिन कोई भी पक्ष अतिक्रमण नहीं करेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

19 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

19 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

19 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

19 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

19 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

22 hours ago