बलिया। जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव चट्टी स्थित दो दुकानो के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी सहित हजारों रूपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। आये दिन हो रहीं दूकानों में चोरी की घटनाओं ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोल कर रख दी है।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस सम्बन्ध में लोगों से बातचीत कर जानकारी ली।
बताया जाता है कि जमुआंव चट्टी स्थित दुकानों पर चोरों की नजर लग गयी है। उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई खिजिरपुर निवासी नवीन कुमार जमुआंव चट्टी स्थित मोलनापुर निवासी महातम पटेल के मकान में किराये पर जनसेवा केन्द्र चलाते हैं। उसी मकान में मकान मालिक भी अपनी स्टूडियो की दुकान खोल रखे हैं।
बुधवार की शाम प्रतिदिन की भांति वे दुकान बंदकर अपने -अपने घर चले गये। रात को चोरों ने दोनोे दुकान का ताला बारी-बारी तोड़कर उसमें प्रवेश कर गये तथा जनसेवा केन्द्र में रखा 3 हजार नकदी व स्टूडियों की दुकान से 2 हजार रूपया व एक वीडियो कैमरा चुरा ले गये।
सुबह आसपास के लोगों ने जब दुकान का ताला टूटा देखा तो उन्होने इसकी जाकारी दुकान संचालकों को दी।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लोगों से इसके बावत पूछताछ की। इसके पूर्व भी पिछले दिनों चोरी के कई वारदात का पुलिस आजतक पर्दाफास करने में असफल रही है।
चोरी की घटनाओं ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…