गड़वार-पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, सोशल मीडिया पर अफवाह न फ़ैलाने की अपील

गड़वार। बीते दिनों सिकरिया कला गांव में दो समुदायों के बीच हुई मारपीट के बाद माहौल तनावपूर्ण बन गया है। फिर से किसी प्रकार की घटना न हो, लिहाजा पुलिस भी सक्रिय है।

जिसके क्रम में सोमवार की शाम पुलिस ने थानाध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया। इसके साथ युवाओं को हिदायत दिया कि वे सोशल मीडिया पर कुछ भी इस तरह का पोस्ट न करें।

जिससे कि धार्मिक भावनाओं पर ठेस पहुंचे। वहीं उन्होंने गांव के बड़े बुजुर्गों को सलाह दिया कि वे भी इस प्रकार की घटना पर उत्तेजित न होकर बातचीत से मामले को सुलझाए। फ्लैग मार्च त्रिकालपुर तिराहे से थाना तिराहा तक किया गया।

बता दें की  सिक्रिकला गांव में हुए सांप्रदायिक संघर्ष में नौ लोग घायल हो हुए थे। अंग्रेजी अख़बार द ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक ये  यह घटना मंगलवार की रात को हुई थी जब गांव में एक विवाह समारोह में समुदाय विशेष के एक युवक ने कथित रूप से अन्य समुदाय की लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया।

इसके बाद दोनों समुदाय आमने-सामने हो गए और एक दूसरे पर पथराव करने लगे जिसमें नौ लोग घायल हो गए।

इस संबंध में दोनों समूहों द्वारा एफआईआर पंजीकृत की गई हैं। एसपी श्रीप्रणा गांगुली ने कहा कि इस संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने लोगों से अपील की है की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago