Categories: बलिया

एकमुश्त योजना के जरिए बिना ब्याज टैक्स भर सकेंगे कॉमर्शियरल वाहन चालक

बलिया में अब कॉमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स की वसूली के लिए एकमुश्त योजना शुरु की गई है। इस योजना के तहत अब टैक्स पर लगने वाला ब्याज माफ होगा। साथ ही अगर एक साथ टैक्स भरना संभव न हो तो किश्तों में भी बकाया जमा कर सकते हैं।

बता दें कि जिले में 2 हजार से ज्यादा कॉमर्शियल वाहनों पर 5 करोड़ से ज्यादा का टैक्स बकाया है। ऐसे में विभाग के द्वारा एकमुश्त समाधान योजना से टैक्स भरने की शुरआत की गई है। कॉमर्शियल गाड़ी मालिक इसका लाब लेकर पैसों की बचत कर सकते हैं।

टैक्स मालिकों को RTO ऑफिस में एप्लीकेशन देना होगा। 1 हजार रुपये इसकी फीस है। ARTO की ओर से आवेदन का सत्यापन करने के बाद ब्याज में छूट मिलेगी। 3 किश्तों में भी बकाया जमा करने का भी ऑप्शन है।

अधिक जानकारी देते हुए ARTO अरुण कुमार राय ने बताया, जिले में 2 हजार 3 सौ 42 कॉमर्शियल वाहन पर करीब 5 करोड़ 56 लाख 70 हजार रुपये का रोड टैक्स बकाया है। प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग एल वेंकटेश्वर लू ने RTO और ARTO को निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि गाड़ी मालिक अधिकतम 3 किश्तों में टैक्स जमा कर सकते हैं। वहीं किश्त जमा नहीं करने पर 50 रुपए प्रतिदिन पेनाल्टी का भी प्रावधान हैं। बकाये का 50% पहले किश्त में जमा करना होगा। दूसरी किश्त 21 दिन के भीतर और तीसरी किश्त 35 दिन के अंदर जमा करना होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago