बलिया। बेलथरा रोड के उभांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवक घरेलू कलह से परेशान था। बेलथरा रोड रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक उभांव थाना क्षेत्र के खंदवा गांव निवासी 28 वर्षीय सुगमल यादव ट्रक चलाता है। आपसी विवाद में उसकी पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई। उसे वापस घर लाने को लेकर ससुराल पक्ष से उसका विवाद चल रहा था।
इसी तनाव में आकर युवक ने यह कदम उठाया। बीती रात वह घर से बाइक लेकर निकला। 12 किमी दूर उभांव रेलवे पुल के पास बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर दी। इसके बाद भटनी की तरफ से आ रही ट्रेन के आगे कूद गया।ट्रेन की चपेट में आते ही उसकी गर्दन और धड़ अलग-अलग हो गए। ट्रेन चालक ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने सूचना उभांव को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई है।
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…