Categories: देश

VIDEO- स्टिंग ऑपरेशन में ख़ुलासा- ‘कई मीडिया संस्थान पैसे लेकर ख़बर चलाने को थे तैयार’

खोजी पत्रकारिता करने वाली न्यूज़ वेबसाइट ‘कोबरापोस्ट डॉटकॉम’ ने एक स्टिंग ऑपरेशन कर मीडिया संस्थानों पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

‘द हिंदू’ अख़बार में प्रकाशित एक रिपोर्ट में स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से कहा गया है कि मीडिया में पेड न्यूज़ बड़े पैमाने पर स्वीकार्य है.

कोबरापोस्ट ने सात टीवी चैनलों, छह समाचारपत्रों, तीन वेब पोर्टलों और एक समाचार एजेंसी के कर्मचारियों पर ये स्टिंग ऑपरेशन किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक कोबरापोस्ट ने दावा किया है कि भारत के कई मीडिया संस्थान हिंदुत्व की विचारधारा को बढ़ावा देने और विपक्ष के नेताओं पर लांछन लगाने के बदले 6 करोड़ रुपये से लेकर 50 करोड़ रुपये तक लेने के लिए तैयार थे.

कोबरापोस्ट ने स्टिंग ऑपरेशन का पहला हिस्सा अभी जारी किया है और कहा है कि इसका अगला हिस्सा अप्रैल में जारी किया जाएगा.

स्टिंग ऑपरेशन में कोबरापोस्ट के पत्रकार ने समाचार माध्यमों के प्रतिनिधियों को हिंदुत्व को बढ़ावा देने, विपक्ष के नेताओं पर लांछन लगाने के बदले कैश भुगतान करने, विज्ञापन ख़रीदने के प्रस्ताव दिए, जिन्हें स्वीकार कर लिया गया.

मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों को किसानों को माओवादी बताने, न्यायिक फ़ैसलों पर सवाल उठाने, क़ानून के क्षेत्र के कुछ लोगों को बदनाम करने के बदले भी पैसे देने का प्रस्ताव दिया गया.

कोबरापोस्ट का कहना है कि लगभग सभी मीडिया संस्थान ये प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए आतुर थे.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

13 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago