एक साल से नहीं मिली सैलरी, बलिया के CMO धो रहे सफाईकर्मी के पैर, ये कैसा सम्मान ?

बलिया के  मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने सरकारी आवास में भगवा शर्ट पहनकर सफाईकर्मचारी का पैर धो रहे हैं। वीडियो में पीछे खड़ा शख्स यह भी कहते हुए सुनाई दे रहा है कि सीएमओ साहब अब मोदी के पद चिन्हों पर चल दिए हैं।

वहीँ दूसरी तरफ कर्मचारी नेताओं का कहना है कि CMO महज ढोंग कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने जिस कर्मचारी का पैर धोया उसे एक साल से तनख्वाह तक नहीं मिली, तो सम्मान कैसा। वहीं, कर्मचारी नेता सत्या सिंह ने बताया कि की दस दिन पहले ही जब वो CMO से मिलने गई तो सीएमओ ने उनसे कहा की वो अपना श्राद्ध करना चाहते हैं।

बता दें कि रामचंद्र सीएमओ के आवास का सफाईकर्मी है। बुधवार को सीएमओ डॉ. उमाकांत द्विवेदी ने गेरूआ वस्त्र पहनकर रामचंद्र के पैर धोए और आर्शीवाद लिए। इस दौरान उनके ही किसी कर्मचारी ने सीएमओ का वीडियो बना लिया।

सीएमओ द्वारा सफाईकर्मी का पैर धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो देखने के बाद लोगों में चर्चा है कि सीएमओ ने प्रधानमंत्री मोदी की तर्ज पर यह कार्य किया है। वहीं, कुछ लोग इसे राजनीति से प्रेरित कार्य बता रहे हैं।
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago