बलिदान दिवस में शामिल होंगे CM योगी, प्रशासन अलर्ट

बलिया। 19 अगस्त को बलिया बलिदान दिवस है। साल 1942 में 19 अगस्त के दिन ही बलिया में अंग्रेजों ने घुटने टेके थे। जिले के सैंकड़ों क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विद्रोह किया और अंग्रेज भाग खड़े हुए। उन्हीं वीर सपूतों की याद में बलिया बलिदान दिवस मनाया जाता है।

इस बार बलिदान दिवस के मौके पर उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बलिया आ रहे हैं। सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। तमाम तरह की तैयारियों की जा रही हैं।  परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह में नौ बजे आएंगे। जिला कारागार के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा स्थल के चयन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को दी गई है।

वहीं कार्यक्रम को लेकर अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अनिल कुमार अग्निहोत्री, डिप्टी कलेक्टर अरुण कुमार मिश्र, उप जिला मजिस्ट्रेट जुनैद अहमद, डिप्टी कलेक्टर अनवर राशिद फारुकी, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, डिप्टी कलेक्टर सीमा पाण्डेय समेत तमाम अधिकारी मोर्चा संभालते नजर आएंगे। सभी अधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके बाद अधिकारी मैदान में है। सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago