सीएम योगी के आदेश पर तहसीलदार, क्लर्क निलंबित, एसडीएम पर भी कार्रवाई

रिश्वत लिए जाने के आरोप में सीतापुर जिले की सिधौली तहसील के तहसीलदार सुभाष मणि त्रिपाठी और राजस्व लिपिक संजय भार्गव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है. वहीं तहसील के तत्कालीन उपजिलाधिकारी प्रेम प्रकाश को विशेष परिनिन्दा प्रविष्टि दी गई है.  सरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि 3 मार्च को रिश्वत का वीडियो वायरल हुआ, जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने आरोपित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए.

इस वीडियो में तहसीलदार सिधौली के आवासीय परिसर में राजस्व लिपिक को हैसियत प्रमाण पत्र जारी करने सम्बन्धी पत्रावलियों पर अग्रिम कार्यवाही करने के लिए रिश्वत लेते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो में प्रत्यक्ष रूप से राजस्व लिपिक की सत्यनिष्ठा संदिग्ध प्रतीत होती है और साथ ही तहसीलदार की भी संलिप्तता प्रतीत होती है. इस संलिप्तता के दृष्टिगत राजस्व लिपिक और तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है.

दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक/विभागीय कार्रवाई की जा रही है. वहीं मामले में सिधौली तहसील के तत्कालीन उपजिलाधिकारी का शिथिल पर्यवेक्षण विदित होता है, जिसके चलते उन्हें विशेष परिनिन्दा प्रविष्टि दी गई है. राजस्व लिपिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago