आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया पहुंचे। उन्होंने पूर्व पीएम चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण किया साथ ही जिले को कई सौगातें दी। उन्होंने 75 करोड़ की कुल 46 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया।
इस दौरान सीएम ने बलिया मेडिकल कॉलेज को लेकर अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर समय पर जमीन मिल गई होती तो बलिया में अब तक मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार भी हो गया होता। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में 35 मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिले में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन उपलब्धता के बाद प्रस्ताव भेजा जाए। जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर शीर्ष प्राथमिकता पर इस कार्य को लिया जाए। प्रोजेक्ट को जल्द धरातल पर उतारा जाए।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले दिनों बलिया आगमन के दौरान भी हमने कहा था कि पर्यटन के क्षेत्र में यहां विकास की अपार संभावनाएं है। भृगु बाबा कॉरिडोर के लिए जिला प्रशासन से प्रस्ताव बनाकर भेजने की अपेक्षा की। चंद्रशेखर के गांव इब्राहिमपट्टी में बने अस्पताल को बेहतर ढंग से संचालित करने की दिशा में कदम बढ़ाया जाना चाहिए।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…