पढ़ें ! बलिया में योगी आदित्यनाथ के भाषण की 10 बड़ी बातें

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज बलिया में बीजेपी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त के समर्थन में शनिवार को चुनावी जनसभा करने पहुचे थे। जहाँ उन्होंने अपने भाषण में बलिया को लेकर कई बड़ी बातें कहीं, आइये जानते हैं उनके भाषण की 10 मुख्य बातें !

1- क्रांतिकारियों की धरती बलिया के बैरिया में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा अंग्रेजों के खिलाफ बगावत करने वाला बलिया निश्चित ही इस युद्ध में भी खुद को पीछे नहीं रखेगा।

2-योगी ने बलिया के बागी व क्रांतिकारी तेवर को याद करते हुए भीड़ से यह भरोसा लेने की कोशिश की कि राष्ट्रवाद व विकास के मुद्दे पर बलिया झुकेगा नहीं-डिगेगा नहीं।

3- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से पहले बलिया अछूता रह रहा था। अब उससे बलिया को भी जोड़ने की दिशा में काम शुरू हो गया है।

4- बलिया को मेडिकल कालेज निश्चित मिलेगा।

5- कांग्रेस से बगावत करने वाले ‘युवा तुर्क’ चंद्रशेखर का जिक्र किया तो 1942 की क्रांति को याद करते हुए बलिया के बलिदान को भी नमन किया।

6- बलिया ने बहुत कुछ खोया है, अब पाने का वक्त है।  राष्ट्रवादी ताकतों के खिलाफ बलिया हमेशा मजबूती से खड़ा रहता है।

7 – पांच वर्ष पहले तो केवल नरेन्द्र मोदी का नाम था। अब उनका काम भी बोल रहा है। भाजपा सरकार के 5 वर्ष कांग्रेस के 55 वर्ष पर भारी पड़े हैं।

8- शौचालय, आवास, बिजली कनेक्शन, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि ने किसी एक जाति को नहीं बल्कि सबको फायदा मिला है। 15 करोड़ युवाओं को मुद्रा योजना व 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान का लाभ मिला है।

9-  अब प्रदेश के हर जनपद को भरपूर बिजली मिल रही है। कहा कि गुंडागर्दी की हद हो गयी थी। हमने स्पष्ट किया कि गुंडों की जगह या तो जेल में होगी या फिर ‘राम नाम सत्य’ की यात्रा निकलेगी।

10- ‘फिर एक बार मोदी सरकार’। इस नारे से बलिया के लोगों के भी जुड़ने का आह्वान करते हुए भाजपा को जिताने की अपील की। कहा कि यह चुनाव व्यक्ति का नहीं देश का है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago