Categories: featured

इस दिन बलिया आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तरप्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। बलिया में भी गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटान तेजी से हुआ। कई गांव उफान पर आई नदी के चपेट में आए। कई किसानों की फसलें खराब हो गईं तो कुछ के घर ढह गए। इसी बीच ख़बर है कि सीएम योगी बलिया आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक 14 अगस्त को सीएम योगी बलिया का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वह बाढ़ से प्रभावित हुए क्षेत्रों का निरीक्षण कर सकते हैं।

हालांकि अभी सीएम के दौरे को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन जानकारी मिल रही है कि सीएम 14 अगस्त को बलिया का दौरा कर सकते हैं। गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ दिनों से प्रदेश की जनता का हाल जानने अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। वहीं यूपी में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम योगी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में वह जनता के बीच जाकर अपनी पैठ मजबूत कर रहे हैं। वहीं जनता भी सीएम को अपनी परेशानियों से अवगत कराने आतुर है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago