बलिया में सीएम योगी के जनसभा की बड़ी बातें!

बलिया।  शनिवार उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बलिया पहुंचे। उन्होंने जिले के भरसौता (हल्दी) के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से समर्थन मांगा और वोट की अपील की।सीएम ने बलिया नगर के उम्मीदवार दयाशंकर सिंह, बैरिया उम्मीदवार आनंद स्वरूप शुक्ला और जिले के सभी बीजेपी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने अपने भाषण में सभी प्रत्याशियों की खूबियां गिनाई और विपक्षियों पर भी जमकर निशाना साधा।

सीएम ने अपने भाषण में बलिया नगर सीट से उम्मीदवार दयाशंकर सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बलिया के विकास के लिए इन्हें बलिया भेजा। इसके साथ ही सीएम ने बलिया से अपना कनेक्शन भी जोड़ते हुए कहा कि हमारा नजदीकी संबंध है। उन्होंने कहा की पांच साल के कार्यकाल में मैं जितनी बार बलिया आया हूं उतना तो सपा और बसपा के सीएम अपने सभी कार्यकाल में मिलाकर नहीं आए होंगे।उन्होंने मंच से ही बलिया उम्मीदवार दयाशंकर सिंह की मांगों पर सहमति जताते हुए कहा कि उनकी मांगों को मानते हुए समाधान किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के संकल्प पत्र के बारे में भी जनता को बताया।

वहीं सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सपा के बड़े नेता 10 के बाद विदेश का टिकट बुक करा रहे हैं। बुल्डोजर पर चर्चा करते हुए कहा हमने सभी जिले में बुल्डोजर चलाने का निर्णय किया है। पूरे प्रदेश में उनकी गिनती करा डेंटिंग पेंटिंग कराने के लिए कह रखा।उन्होंने सभा के दौरान कहा कि पर्याप्त बिजली दे रहा हूं। समाजवादी पार्टी की सरकार में बिजली आती कम जाती ज्यादा थी। कहा पहले बिजली का भी जाति धर्म था मोहर्रम औऋ ईद पर बिजली आती थी होली दिवाली में गायब। सपा के नेता बोलते हैं कि प्रदेश के सभी कब्रिस्तान की बाउंड्री कराया। कहा वो कब्रिस्तान बनाते हैं हम भृगु जी का मंदिर बनाते हैं।

सपा सैफई महोत्सव कराती है हम अयोध्या में दीपोत्सव कराते हैं।उन्होंने इस दौरान महिलाओं और ग्रामीणों लोगों की सुविधाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान वशिष्ठ राय व पूर्व प्रमुख गुड्डू राय का विशेष अभिनंदन किया।  कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, पूर्व सांसद भरत सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, नागेंद्र पांडेय, दिनेश पाठक, नकुल चौबे, वशिष्ठ पांडेय, अरुण सिंह बंटू, सुनीता श्रीवास्तव, टुनजी पाठक, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय और पंकज सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। अध्यक्षता जयप्रकाश साहू और संचालन संजय मिश्रा ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago