फेफना में बिहार के पूर्व मंत्री रोहित कुमार की सभा, बिहार की तर्ज पर शराबबंदी का वादा

बलिया। उत्तरप्रदेश के चुनावी रण में सभी प्रदेश के दिग्गज भी प्रचार में उतर रहे हैं। जहां आज फेफना में बिहार के पूर्व परिवहन मंत्री रोहित कुमार निराला ने जहदू प्रत्याशी अवलेश सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने नीतीश कुमार की नीतियों के बारे में बताया। और जदयू के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने बिहार की तर्ज पर शराबबंदी का वादा भी किया।

बिहार के पूर्व परिवहन मंत्री रोहित कुमार निराला ने जदयू प्रत्याशी अवलेश सिंह के समर्थन में रैली की और नीतीश कुमार की नीतियों के बारे में बताया। रोहित कुमार निराला ने कहा कि अगर यूपी में भी जदयू के प्रत्याशी को जीत मिलती है तो बिहार की तर्ज पर है यहां पर भी शराबबंदी की जाएगी। साथ ही दलित पिछड़े शोषितों को भी मुख्यधारा में जोड़ा जाएगा।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि आगामी 3 मार्च को तीर के निशान पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं। ताकी आपकी आवाज बुलंद हो सके। इस दौरान केडी सिंह, राज्य परिषद सदस्य वीर राय, दिनेश सिंह प्रदेश युवा नेता, रामेश्वर सिंह, मुन्ना बहादुर सिंह, केडी सिंह लोहा सिंह डॉक्टर सोमनाथ, सुदर्शन सिंह, डॉ. अनिल राय समेत दर्जनों वक्ताओं ने अपनी बात रखी।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago