सीएम का जिला अस्पताल का दौरा : योगी के जाते ही हटाई गई नई बेडशीट

बलिया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बलिया का दौरा किया था।अपने दौरे के दौरान उन्होंने यहाँ के स्वास्थ्य सुविधाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल में पहुंचकर कोविड वार्ड एवं नॉन कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली। साथ ही सीएम योगी ने बलिया में कई कार्यक्रमों में शिरकत की और बलिया के शासन-प्रशासन के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। दरअसल सीएम योगी के बलिया दौरे के आने से पहले प्रशासन ने तमाम तैयारियाँ कर ली थी और सभी

कुछ चाकचौबंद कर लिया था ताकि सीएम योगी को लगे कि यहाँ सब कुछ बेहतर है। लेकिन अब जब योगी बलिया से चले गए हैं तो हालात पहले जैसे हो गए हैं। दैनिक अख़बार अमर उजाला ने एक खबर में दावा किया है कि “सीएम के जाते ही नई बेडशीट हटाई ली गई”। हालाँकि इस खबर पर हमने ने मुख्य चिकित्साधिकारी से बात करने की कोशिश की तो उनका फ़ोन नहीं उठा। बता दें कि योगी के आगमन की वजह से अस्पताल के बिस्तरों पर नई बेडशीट बिछाई गयी थी, लेकिन सीएम के जाते ही वह भी उतार ली गई। सीएम योगी के जाने के बाद अस्पतालके कर्मचारी नई बेडशीट उतारते हुए पाए गए। बता दें कि सीएम योगी सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे। यहां कोविड, पीकू व नान कोविड वार्डों का निरीक्षण किया साथ ही मरीजों से बातचीत भी की थी साथ ही अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। इमरजेंसी वार्ड में स्थापित पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं और दवा के बारे में पूछताछ की। मरीजों व तीमारदारों ने बताया कि सब ठीक है। पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती एक मरीज से उन्होंने पूछा कि व्यवस्थाएं आजकल में हुई हैं या पहले से थी।

महिला ने बताया कि पहले से थी और दवा भी ठीक-ठाक से मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप कहीं मत जाइएगा। यहीं पर रहिएगा। आप स्वस्थ होकर यहां से जाइएगा। इस प्रकार अन्य मरीजों से बातचीत की। लेकिन सीएम योगी के यहाँ से जाने के फ़ौरन बाद ही बेड पर बिछाई गई नई बेडशीट उतार ली गई।सीएम योगी के जाने के बाद अस्पताल के कर्मचारी नई बेडशीट उतारते हुए पाए गए। इतना ही नहीं, एमरजेंसी वार्ड के पास लगाया गया एंटीजेन स्टाल भी सीएम योगी के जाते ही हटा दिया गया।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago