अंबिका चौधरी ने बसपा छोड़ा तो उमाशंकर सिंह ने भी बड़ी बात कह दी

बलिया। अंबिका चौधरी के बसपा से इस्तीफा देते ही जिले में राजनीतिक हलचल मच गई है। अब अंबिका चौधरी पर बसपा विधानमंडल दल के उप नेता और रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने कई आरोप लगाए हैं।

उमा शंकर सिंह ने अपने बयान में क्या कहा है? -उमाशंकर सिंह ने अंबिका चौधरी पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए कहा, ‘अंबिका ने अपने आचरण के अनुरूप कदम उठाया है जब उन्हें सपा से निकाल दिया गया तो बसपा ने उन्हें सम्मान दिया और अपने अपने क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया और अब उन्होंने ऐसा किया है। अंबिका चौधरी के बेटे आनंद चौधरी के चुनाव जीतने का जिक्र करते हुए उमाशंकर सिंह ने आगे कहा, ‘उनके बेटे आनंद बसपा के उम्मीदवार के रूप में ही चुनाव जीते और उन्हें बसपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया था’

बसपा में नाराजगी है? जाहिर है उक्त बयान से बसपा की नाराजगी भी साफ झलक रही है। उमाशंकर सिंह का ऐसा कहना बताता है कि बसपा में अंबिका चौधरी के इस कदम को लेकर काफी रोष है। बताते चलें कि 19 जून को ही समाजवादी पार्टी ने आनंद चौधरी को अपना अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। आनंद अंबिका चौधरी के बेटे हैं और वार्ड नंबर से जिला पंचायत सदस्य हैं। आनंद चौधरी के सपा प्रत्याशी बनते ही अंबिका चौधरी ने भी बसपा से इस्तीफा दे दिया। जिले में एक ही दिन में यहा दो बड़ी राजनीतिक घटनाएं हुई जिसकी चर्चा बनी हुई है

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago