बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे योजना को सीएम योगी की मंजूरी, जिले में खुशी की लहर !

बलिया डेस्क : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 30 किलोमीटर के बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे की योजना को अपनी मंजूरी दे दी। बलिया क्षेत्र पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए लखनऊ, आगरा व दिल्ली तक तेज व सुगम यातायात कॉरिडोर से जुड़ जाएगा। इस परियोजना से गाजीपुर और बलिया सहित पूर्वांचल के क्षेत्र सीधे लाभान्वित होंगे। अधिकारी ने बताया कि  मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे के संबंध में प्रस्तुतीकरण देखा।

उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से बलिया क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।  यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी, जो मुख्य रूप से इस परियोजना को आगे बढ़ा रहे थे, ने पुष्टि करते हुए कहा कि शनिवार को मुख्यमंत्री द्वारा इसे मंजूरी दे दी गई है।

लगभग 1,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस एक्सप्रेस-वे 4-लेन का होगा। इसका छह लेन में विस्तार किया जा सकेगा।  अवनीश अवस्थी ने कहा, सीएम द्वारा बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे की शीघ्र स्वीकृति पूर्वांचल के विकास और इस क्षेत्र को राज्य की राजधानी और राष्ट्रीय राजधानी से जोड़कर समृद्ध बनाने के उनके संकल्प का संकेत है।

अवस्थी ने कहा, “पूर्वांचल की एनसीआर और दिल्ली तक सीधी पहुंच क्षेत्र में चिकित्सा और शैक्षिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए बहुत सारे निवेश को आकर्षित करेगी। यह पूर्वी यूपी में पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

वहीँ पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शनिवार को मंजूरी  के बाद जिले में लोगो ने खुशी का इजहार किया। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि द्वाबा के लाखों लोगों की तरफ से मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद। उन्होंने कहा कि इस लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण से बलिया विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा ऐसे तो मुख्यमंत्री जी स्नेह हमेशा मेरे और मेरे क्षेत्र पर बना हुआ रहता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago