Categories: बलिया

50 सवालों के सही जवाब देने पर ग्राम पंचायतों को मिलेंगे 11 लाख, ये है योजना

बलियाः स्वच्छता, स्वास्थ्य, पेयजल की उपलब्धता संंबंधी सवालों के सही जवाब देने पर ग्राम पंचायतों को 11 लाख रुपए का पुरुस्कार दिया जाएगा। बर्शते ग्राम पंचायत के प्रधान हर सवाल का एक दम सटीक और सही उत्तर दे सकें।

बता दें कि सीएम प्रोत्साहन योजना के तहत ग्राम पंचायतों को पुरुस्कार दिए जाते हैं। इस योजना में शामिल होने के लिए प्रधानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद 100 अंकों के कुल 50 सवालों के जवाब देने होंगे। ग्राम प्रधानों को इसमें 45 नंबर प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यह प्रश्न स्वच्छता, स्वास्थ्य और पेयजल की उपलब्धता सम्बंधित होंगे।

प्रधान द्वारा प्रश्नों के दिए गए उत्तर को गांव में पहुंचकर ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी स्थलीय सत्यापन करेंगे और अपनी रिपोर्ट डीएम की अध्यक्षता में बनी सात सदस्यीय टीम को सौंपेंगे। हालांकि इस योजना में पहले से पुरस्कृत हो चुकी पंचायतें शामिल नहीं होंगी।

इस सम्बंध में डीपीआरओ यतेन्द्र सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार में भाग लेने के लिए प्रधान 30 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। सरकार उन्हें गांव के विकास के लिए सुनहरा अवसर दे रही है। पूछे गये प्रश्नों में अपने द्वारा किये गये अनूठे कार्य को बताकर 11 लाख का पुरस्कार जीत सकते हैं।

योजना के तहत गरीबी मुक्त गांव पर 10 अंक, स्वस्थ गांव पर 10 अंक मिलेंगे। इसी तरह बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ व हरित गांव और सामाजिक रुप से सुरक्षित गांव के लिए 10-10 अंक दिए जाएंगे। ग्राम पंचायत सीएम प्रोत्साहन योजना के तहत पंचायतों को दिए जाने वाले पुरस्कार के निर्णय के लिए डीएम की अध्यक्षता में सात सदस्यीय टीम बनाई जायेगी। टीम के अध्यक्ष डीएम, सीडीओ उपाध्यक्ष व डीपीआरओ सचिव होंगे। जबकि सीएमओ, डीडीओ, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी तथा जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सदस्य होंगे। एक ब्लॉक से अधिकतम दो और जिले से पांच ग्राम पंचायतों का ही चयन किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago