Categories: बलिया

बलिया- समृद्ध ग्राम पंचायत की कवायद, कोटेदारों के जरिये जलकर वसूली का निर्देश

बलिया में जिला प्रशासन कर वसूली को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहा है। जहां जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बिजली बिल और जलकर वसूली के लिए शनिवार को ग्राम प्रधान, सप्लाई इंस्पेक्टर और कोटेदारों के साथ बहुउदेशीय सभागार में बैठक की। जहाँ उन्होंने बिजली और जलकर वसूली करने के निर्देश दिया। ताकि जलकर मिलने से टंकियो का रखरखाव भी ठीक से हो सके।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने उन कोटेदारों और ग्राम प्रधानों को मंच पर बुलाया जिन्होंने अपने ग्राम क्षेत्र में जलकर इकट्ठा किया है। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को कोटेदारों के माध्यम से बिजली बिल और जलकर इकट्ठा करने का निर्देश दिया। कहा कि बहुत से ग्रामों में पानी की टंकियां बनकर तैयार हैं लेकिन उचित रखरखाव न होने के कारण उनसे लाभ नहीं दिया जा रहा है।

साथ ही कहा कि पानी की टंकियों के रखरखाव के लिए जिन घरों में भी पानी का सप्लाई जाती है। उनसे जल कर लिया जाए और उन पैसों से पानी की टंकियों की मरम्मत कराई जाए। इससे न केवल लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी बल्कि ग्राम पंचायतें भी समृद्ध होंगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

21 minutes ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago