बलिया। जीआईसी बलिया के प्रवक्ता अरुल के साथ अभद्रता करने पर जेडी ने डीआईओएस के बाबू को सस्पेंड कर दिया है। डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक के द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यअवधि के दौरान डीआईसी प्रवक्ता के साथ अभद्रता की गई थी।
जिसके बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल योगेंद्र कुमार सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अफसर अली के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। निलम्बन अवधि में अफसर अली, वरिष्ठ सहायक को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान,पकवाईनार, बलिया से सम्बद्ध कर दिया है। जेडी ने अपने आदेश में उल्लेख किया है कि अफसर अली को प्रश्नगत प्रकरण में अलग से आरोप पत्र निर्गत किया जायेगा।
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…