बलिया- छेड़खानी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, गांव में फोर्स तैनात

बलिया  के गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में शुक्रवार शाम किशोरी के साथ छेडखानी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है । खबर के मुताबिक  इसमें चार महिलाओं के  घायल होने की सुचना है । तनाव को देखते हुए प्रशाशन ने गांव में फोर्स तैनात कर दिया है ।

बता दें की शाम को किशोरी शौच के लिए खेतों की तरफ जा रही थी। इसी बीच गांव के युवकों ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकत शुरु कर दी। इस पर किशोरी चिल्लाने लगी।

इसके बाद वह किसी तरह से इन सभी के चंगुल से निकल कर घर पहुंचीं। इसके बाद घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिवार वालों को दी। इस पर आक्रोशित परिवार के सदस्य युवकों के घर पूछने चले गए। इस बात पर आरोपित युवकों ने इन सभी को मारना-पिटाना शुरू कर दिया।

जिसमे महिलाओं को  गंभीर चोटें आई।  सूचना मिलते  ही प्रभारी थानाध्यक्ष विजय  सिंह मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने तत्काल घायलों को इलाज के लिए चिलकहर पीएचसी भेजवाया। इस घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। घायलों की तरफ से थाने में तहरीर दे दी गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago