बैरिया विधायक का विवादित बयान, कहा- राहुल गाँधी का नार्को टेस्ट होना चाहिए

अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह  ने शनिवार को विवादित  बयान देते हुए राहुल गाँधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सेना पर सवाल खड़ा करने वालों का नार्को टेस्ट होना चाहिए ताकि यह प्रमाणित हो सके कि उनकी भावना पाकिस्तानी, इटली या विदेशी है।

विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे नेता भारत माता के सच्चे सपूत नही हैं तथा इनकी निष्ठा व राष्ट्रभक्ति दुर्बल है। उन्होंने इसके साथ ही जोड़ा कि सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले राष्ट्र भक्त नहीं हैं।

इन नेताओं को सवाल खड़ा करने से पहले अपनी राष्ट्रभक्ति का सबूत देना चाहिये। उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में एक तरफ देश के लिये अपने परिवार को न्यौछावर करने वाले होंगे तो दूसरी तरफ परिवार के विकास के लिये देश को बेचने वाले होंगे।

उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर प्रहार करते हुए बेतुका बयान दिया कि जो व्यक्ति 75 वर्ष की उम्र में 25 वर्षीया युवती से विवाह करेगा, वह क्या बोलेगा। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि दिग्विजय का व्यक्तिगत चरित्र दुर्बल है तथा उनके अंदर व्यक्तिगत संस्कार का अभाव है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago