बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में शुक्रवार शाम किशोरी के साथ छेडखानी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है । खबर के मुताबिक इसमें चार महिलाओं के घायल होने की सुचना है । तनाव को देखते हुए प्रशाशन ने गांव में फोर्स तैनात कर दिया है ।
बता दें की शाम को किशोरी शौच के लिए खेतों की तरफ जा रही थी। इसी बीच गांव के युवकों ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकत शुरु कर दी। इस पर किशोरी चिल्लाने लगी।
इसके बाद वह किसी तरह से इन सभी के चंगुल से निकल कर घर पहुंचीं। इसके बाद घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिवार वालों को दी। इस पर आक्रोशित परिवार के सदस्य युवकों के घर पूछने चले गए। इस बात पर आरोपित युवकों ने इन सभी को मारना-पिटाना शुरू कर दिया।
जिसमे महिलाओं को गंभीर चोटें आई। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष विजय सिंह मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने तत्काल घायलों को इलाज के लिए चिलकहर पीएचसी भेजवाया। इस घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। घायलों की तरफ से थाने में तहरीर दे दी गई है।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…