Categories: बलिया

बदलेगा चित्तु पांडेय चौराहे का लुक, 80 लाख की लागत से होगा मरम्मत कार्य

बलिया के चित्तु पांडेय चौराहे की तस्वीर बदलने वाली है। 80 लाख की लगात से चौराहे का पूरा लुक बदला जाएगा। इसके लिए नगरपालिका ने योजना बना ली है। सूत्रों की माने तो जल्द ही काम शुरु हो सकता है।

एनएच-31 पर स्थित चित्तु पांडेय चौराहे नगर का सबसे व्यस्ततम चौराहा है। चौराहे के नाम अंग्रेजों के जुल्म से मुक्ति दिलाने वाले चित्तु पांडेय का नाम पर रखा गया है। साल 1942 में अंग्रेजों के जुल्म से मुक्ति दिलाने के लिए चित्तु पांडेय की स्मृति में साल 1984 में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इसका अनावरण किया था। इसके बाद मूर्ति स्थल के ऊपर ओवरब्रिज का निर्माण हुआ।

इसके चलते प्रतिमा व पार्क की हालत खराब हो गई। चौराहे से होकर गुजरने वाले वाहनों की ठोकर से पार्क का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। अब नगरपालिका ने करीब 80 लाख रुपए की लागत से चित्तु पांडेय चौराहे के सुंदरीकरण के साथ ही ओवरब्रिज के नीचे सब्जी मंडी होते हुए जगदीशपुर चौराहा तक पिचिंग व डिवाइडर के निर्माण की योजना तैयार की है।

माना जा रहा है कि जल्द ही चौराहे से कुछ ही दूरी पर स्थित दक्षिण नए कोर्ट भवन में कामकाज शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में ओवरब्रिज के नीचे की सब्जी मंडी को खाली कराया जा रहा है। इस संबंध में ईओ दिनेश विश्वकर्मा का कहना कि स्वतंत्रता सेनानी के अनुरूप पार्क का निर्माण होगा। सुंदरीकरण के साथ ही फव्वारा और फूल-पौधे लगाए जाएंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago