परिवहन मंत्री के जिले के लिए बनारस से केवल एक बस, रोज परेशान हो रहे यात्री!

यूं तो बलिया प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का क्षेत्र है। लेकिन यहां की यातायात व्यवस्थाएं बुरी तरह चरमराई हुई हैं। हालात यह है कि वाराणसी से बलिया तक केवल एक ही बस चलती है। अगर यह बस छूट जाए तो यात्रियों को बस बदलकर यात्रा करनी पड़ती है। लेकिन परिवहन विभाग यात्रियों की परेशानी पर संज्ञान नहीं दे रहा।

बनारस से बलिया तक केवल एक ही सीधी बस चलने के कारण यात्रियों को बस बदलकर वाराणसी तक का सफर तय करना पड़ता है। इससे समय के साथ साथ पैसे भी खर्च होते हैं। आमतौर पर बलिया जाने के लिए लोगों को पहले बनारस से गाजीपुर और मऊ तक जाना पड़ता है। इसके बाद यहां से बस बदलकर बलिया यात्री जाते हैं। इसी रास्ते से बलिया से लोग वाराणसी जाते हैं।

यूं तो वाराणसी से बलिया तक 14 ट्रेनें चलती हैं। सुबह 6.30 बजे से रात 11.35 तक ट्रेन मिल जाती हैं। लेकिन बस में सफर काफी आसान होता है। इसलिए लोग ट्रेन की जगह बस से सफर करना ज्यादा मुनासिब समझते हैं। लेकिन सीधी बस नहीं चलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है।

क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी का कहना है कि बलिया तक केवल एक बस ही इस समय चल रही है। पहले से समय सारिणी भी यही है। यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ और बसों के बलिया तक चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इधर परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि  यात्रियों की सुविधा के लिए बनारस से बलिया के लिए जल्द ही रोडवेज की दो बसें चलवाई जाएंगी। इसके लिए विभाग के संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश जारी किया जाएगा, जिससे कि जल्द से जल्द लोगों को इसका लाभ मिल सके।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago