राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुर्वेद पद्धति से उपचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब जिले में आधुनिक आयुर्वेदिक अस्पताल का संचालन किया जाएगा।
जिले के चितबड़ागांव के फिरोजपुर में दो मंजिला भवन बनकर तैयार हो गया है। सात करोड़ की लागत से बने 50 बिस्तरीय अस्पताल की आधारशिला 2019 में रखी गई थी। अस्पताल का निर्माण पूरा हो गया है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. संजय सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने 25 मार्च तक भवन हैंडओवर करने को कहा है।
इस अस्पताल के शुरू हो जाने के बाद से लोगों को काफी ज्यादा सुविधा मिलेगी। बता दें कि आयुर्वेद की तरफ लोगों का रूझान बढ़ रहा है। इस पद्धित से इलाज में रोग जड़ से खत्म होता है। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। पंचकर्म में वात, पित्त और कफ का समुचित उपचार मिलता है। इसलिए अब जिले के 64 आयुर्वेदिक अस्पताल भी अपग्रेड होंगे। 13 अस्पतालों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए गए हैं।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…