मुख्य सचिव ने बलिया के कई स्थलों का निरीक्षण, सुरहा ताल को विकसित पर ध्यान देने को कहा

बलिया। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ जनपद के कई स्थलों का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने विजयीपुर स्थित कटहल नाले के रेगुलेटर का निरीक्षण किया और अभियंता अरुण कुमार मिश्र से इसके संबंध में जानकारी हासिल की। इसके बाद जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय गए और वहां पर हो रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति कल्पलता पांडे से विश्वविद्यालय में हो रहे निर्माण के कार्यो और समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। मुख्य सचिव श्री मिश्र सुरहा ताल गए और वहां पर उन्होंने सुरहाताल के संबंध में जानकारी हासिल की।

उन्होंने सुझाव दिया कि सुरहताल को साफ किया जाए। उसके उपरांत इसमें मछली पालन करके किसानों की आय बढ़ाई जाए। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सुरहा ताल को अभ्यारण्य के रूप में विकसित करते समय ध्यान रखा जाए कि किसी भी किसान की जमीन इसमें ना आने पाए और किसी प्रकार का जमीनी विवाद उत्पन्न ना हो। साथ ही उन्होंने किसानों से मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए भी कहा। सुरहा ताल के परिसर में मुख्य सचिव ने हरिशंकरी के पौधे का रोपण किया।

मुख्य सचिव ने अपने बचपन के स्कूल लक्ष्मी राज इंटर कॉलेज में गए और वहां पर उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों और अध्यापकों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि 1972 में उन्होंने इस स्कूल में पढ़ाई की थी। इसके उपरांत में रांची चले गए, जहां आगे की उनकी पढ़ाई हुई। मुख्य सचिव ने भृगु मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना भी की।

ईसीए बाद मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन गए, जहां पर उन्होंने कमपोजिट विद्यालय सोनाडीह सीयर जूनियर बालिका अंडर-17 ऑल इंडिया नेशनल चैंपियनशिप फुटबॉल टीम की सदस्य कुमारी आंचल, कुमारी नीतू पांडे, कुमारी निगम भारती को राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल टीम में चयन होने पर प्रमाण पत्र और फुटबॉल सामग्री दी। फुटबॉल टीम की इन खिलाड़ियों ने मुख्य सचिव से अनुरोध किया कि हमारे यहां फुटबॉल खेलने के लिए कोई ग्राउंड नहीं है। इस दिशा में ठोस पहल करने की बात कही। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, सीडीओ प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी साथ थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago