बलिया- मुख्यमंत्री योगी को दिखाने के लिए सबकुछ ठीक करने में जुटे अफसर

बलिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी बुधवार को बलिया आ रहे हैं। हालाँकि अभी आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा नहीं कि गई है, लेकिन राजधानी लखनऊ से अनऑफिशियल बोल दिया गया है कि कल मुख्यमंत्री आयेंगे। मुख्यमंत्री के आने की भनक लगते ही पूरा जिले का सरकारी महकमा हरकत में आ गया है। सभी विभाग अधूरे कामों को अमलीजामा पहनाने में लग गए हैं।

बलिया में सब कुछ चकाचक दिखे, इसके लिए युद्ध स्तर पर काम हो रहा है, तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएम के दौरे के दौरान कोविड-19 से राहत और बचाव के उपायों के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा करेगे साथ ही किसी अस्पताल का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंगलवार सुबह जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए हैं। साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही अन्य कार्यों के लिए अलर्ट किया है। डीएम ने कहा कि मरीजों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बताया गया है कि सीएम योगी जिले में लग रहे ऑक्सीजन प्लांट में किसी एक का निरीक्षण भी कर सकते हैं।

इस बारे में सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह का कहना है कि अभी सीएम के कार्यक्रम की मौखिक सूचना मिली है। मिनट टू मिनट कार्यक्रम का इंतजार किया जा रहा है। गौरतलब है कि  सीएम योगी लगातार यूपी के सभी जिलों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री इससे पहले आजमगढ़ मंडल मुख्यालय का दौरा कर चुके हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago