खुशखबरी: बलिया और गाजीपुर में बनने जा रहा एक और एक्सप्रेस वे, जुलाई से ज़मीन अधिग्रहण शुरू होगा

जनपद गाजीपुर और बलिया वासियों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जिले को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे की सौगात दी है। यह एक्सप्रेस वे 118 किलोमीटर लंबा होगा, जो गाजीपुर से मांझी तक बिहार के छपरा जिले के रिविलगंज बाईपास से जुड़ेगा। रिविलगंज में 200 करोड़ से सात किलोमीटर लंबा बाईपास बनाने का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। मांझी में जयप्रभा सेतु से अलग एक सेतु का निर्माण सरयू नदी के ऊपर किया जाएगा। एनएचएआइ के अधिकारियों की मानें तो प्राेजेक्ट पर पांच हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इसके लिए सरकार से बजट भी आवंटित कर दिया गया है। एक्सप्रेस वे गाजीपुर से बलिया तक कुल चार तहसीलों से होकर यह गुजरेगा। इसमें गाजीपुर सदर, मुहम्मदाबाद, बलिया के सदर व बैरिया तहसील और बिहार के छपरा का रिविलगंज प्रखंड शामिल हैं। एनएचएआई दिसंबर से काम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। एक्सप्रेस वे को 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एक्सप्रेस वे के दोनों हरियाली का खास ध्यान रखा जाएगा, जिससे कि कॉर्बन उत्सर्जन और पर्यावरण का भी खास ध्यान रखा जाएगा।

इसीलिए दोनों तरफ पेड़-पौधों की हरियाली होगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिल सके। बता दें कि, एक्सप्रेस-वे का जो रूट प्रस्तावित है वो गाजीपुर के जंगीपुर से शुरू होगा। वहां से मुहम्मदाबाद होते हुए बलिया में माल्देपुर, जनाड़ी, तथा बलिया सदर के दक्षिणी छोर से निकलेगा। सोनवानी होते हुए टेंगरही बिड़ला बंधे से बाईपास मठ योगेन्द्र गिरी, मांझी होते हुए बिहार के रिविलगंज बाईपास में मिलेगा। इसके बनने से पूर्वांचल का उद्धार तो होगा ही, गाजीपुर, बलिया, बिहार के छपरा आदि जिलों में विकास के नए द्वार खुलेंगे।

जंगीपुर से यह 14 किमी आगे बढ़ने पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को क्रास करेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से इसे लिंक किया जाएगा। वहीं एक्सप्रेस-वे के लिए जुलाई से अक्टूबर तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चलेगी। सर्किल रेट के शहरी क्षेत्र में चार गुना व ग्रामीण क्षेत्र में दो गुना मूल्य पर मुआवजा किसानों को दिया जाएगा। सितंबर तक इसकी निविदा आमंत्रित की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago