बैरिया तहसील के तीन सचिवों पर गाज गिरी है। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने तीनों सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। बैरिया के श्रीनगर, गोन्हियाछपरा पंचायत के तीन सचिवों पर कार्यवाही के निर्देश अपर जिला पंचायत अधिकारी गुलाब सिंह को दिए हैं।
अपने आदेश में मुख्य विकास अधिकारी ने अपर जिला अधिकारी गुलाब सिंह को जांच अधिकारी नामित करते हुए एक सप्ताह में कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके बाद से सचिवों में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि बैरिया तहसील के ग्राम पंचायत श्रीनगर में तैनात सचिव अवदेश पांडेय और पंचायत चुनाव के दौरान बतौर प्रशासक नियुक्त योगेश चौबे ने पंचायत में विकास कार्यों के दौरान बड़ी अनिमितता बरती। इसकी शिकायत विभाग को मिली थी।
इस पर सीडीओ ने परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति को जांच का जिम्मा सौंपा था। रिपोर्ट में छह बिन्दुओं पर अनियमितता पायी गयी थी। इसे गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने जांच आख्या के परिपेक्ष्य अवधेश कुमार पाण्डेय एडीओ (पंचायत) व तत्कालीन प्रशासक योगेश चौबे (ग्राम पंचायत अधिकारी) पर विभागीय कार्यवाही का निर्देश देने के साथ ही अपर जिला पंचायत राज अधिकारी गुलाब सिंह को जांच अधिकारी नामित करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…