बलिया: प्रेम प्रसंग के मामले में कथित हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

बलिया: जिले में कथित तौर पर प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जिले के नरहीं थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर गांव में बीते बुधवार की रात एक युवक को घर बुलाकर कथित तौर पर लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। हत्या की खबर लगते ही पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृत युवक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवक के पिता की तहरीर के आधार पर चार लोगों पर नामजद मुकदमा किया गया है। इनमें चार लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

मृतक का नाम मंगल यादव था। पिता राजनाथ यादव के अनुसार उसकी उम्र 25 साल थी। अमर उजाला की खबर के अनुसार पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मंगल बुधवार को कोटवा बाजार गया था। शाम छह बजे के करीब विनोद राजभर पुत्र रामाशीष राजभर मंगल को बुलाकर अपने घर ले गया। विनोद राजभर नारायणपुर का रहने वाला है। विनोद, रामाशीष पुत्र सुदामा, रंजू राजभर पुत्री रामाशीष, फूल कुमारी पत्नी रामाशीष के साथ अन्य लोगों ने रात नौ बजे के बाद अपने घर पर मंगल को लाठी-डंडे से पीटा। जिससे मंगल की मौत हो गई।

पिता राजनाथ यादव ने आरोप लगाया है कि मंगल की हत्या के बाद उसके शव को पास के ही जूनियर हाईस्कूल के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। हत्या की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर जगवीर सिंह चौहान और प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह की एक टीम गठित की थी।

पुलिस की टीम ने घटना के बारह घंटों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के सामने पेश कर दिया है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। हालांकि अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। फिलहाल ने गिरफ्तार अभियुक्तों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया है।

Akash Kumar

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago