बलिया के 5 नौजवानों से कुवैत भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

बलिया। रसड़ा के 5 युवकों को कुवैत भेजने के नाम पर उतराखंड के रुद्रपुर की एक एजेंसी ने ठगी का शि’कार बना लिया। और कुवैत भेजने के नाम पर लाखों की ठगी कर ली। डेढ़ लाख ठगने के बाद कंपनी का कोई अता-पता नहीं है। कंपनी ने जो एड्रेस दिया था वहां ताला लगा हुआ है। युवकों को ठगी का पता तब लगा जब वह दिल्ली से फ्लाइट पड़कने के लिए कंपनी के पास रुद्रपुर टिकट लेने पहुंचे। लेकिन वहां उन्हें सिर्फ ताला लटका मिला। यहां तक कि जिस व्यक्ति के संपर्क पर वह थे उसका फोन नंबर भी बंद आ रहा था।

वहीं पी’ड़ि’तों ने कोतवाली में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दरअसल पांचों युवकों ने कुवैत जाने की योजना बनाई थी। जिसको लेकर रसड़ा निवासी मंजीत चौहान ने बताया कि उसके साथ चार अन्य साथी चितरंजन, संजय पुष्पक, आजाद चौहान और चंद्रशेखर निवासी नगरा ने कुवैत जाने की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि आजाद और चंद्रशेखर पहले भी कुवैत से कमाई कर वापस आ चुके हैं। करीब एक महीने पहले उनकी जान पहचान रुद्रपुर के एक युवक से हुई।

जिसकी मॉडल कॉलोनी में वीजा एंड पासपोर्ट की एजेंसी है। पांचों ने कुवैत जाने के लिए ऑनलाइन युवक के खाते में डेढ़ लाख रुपये भेज दिए। जिसके बाद उसने 14 तारीख को दिल्ली से कुवैत की फ्लाइट का टिकट किया। टिकट देने युवकों को रुद्रपुर बुलाया- पांचों युवकों को 14 तारीख को दिल्ली से कुवैत के लिए फ्लाइट पकड़ना थी। और आरोपित एजेंसी के युवक ने उन्हें टिकट देने के लिए रुद्रपुर बुलाया।जिसके चलते मंजीत अपने चारों साथियों के साथ सुहेलदेव एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए चला, लेकिन युवक के बुलाए मुताबिक बरेली ट्रेन से उतरने के बाद रुद्रपुर पहुंचे।

यहां मॉडल कालोनी पहुंचे तो कार्यालय पर ताला लटका मिला। आस-पास पूछताछ करने पर भी कोई पता नहीं चला। फोन किया तो बंद बताया। ठगी का एहसास होने पर उनके होश उड़ गए। मंजीत ने बताया कि प्रत्येक से 30 हजार रुपये लिए है। एकमुश्त डेढ़ लाख रुपये भेजा था। पासपोर्ट भी उस व्यक्ति के पास है। वहीं फरियादियों ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। और जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago