Categories: बलिया

बलिया में चन्द्रशेखर हाॅफ मैराथन का भव्य आयोजन होगा

बलिया डेस्क: राष्ट्रनायक चन्द्रशेखर मैराथन समिति के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ चन्द्रशेखर हाॅफ मैराथन का आयोजन भव्य होगा । राज्य सभा सांसद नीरज शेखर के चन्द्रशेखर नगर स्थित आवास पर समिति की कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया ।

पुरूष वर्ग के लिए आयोजित होने वाली उक्त हाॅफ मैराथन उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन सम्बद्ध है । गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्रशेखर के जन्मदिवस 17 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस हाॅफ मैराथन का आयोजन जनपद में 2016 से होता आया है । विगत वर्षों में आयोजित हुई हाॅफ मैराथन में देश के नामचीन धावकों के अलावा केन्या व इथियोपिया मूल के धावक भी मैराथन में प्रतिभाग करते रहे हैं । गत वर्ष कोरोना की वैश्विक महामारी के कारण हाॅफ मैराथन का आयोजन नही किया जा सका ।

बुधवार को आयोजित बैठक में समिति के सचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हाॅफ मैराथन के आयोजन हेतु अति शीघ्र जिला प्रशासन से अनुमति लेकर हाॅफ मैराथन की तैयारियों में तेजी लायी जाएगी । साथ ही गत वर्ष चीन के अनुभवों के साथ समिति पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के विराट व्यक्तिगत के अनुरूप हाॅफ मैराथन का आयोजन भव्यतम कराने के लिए प्रतिबद्ध है । कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने गत आयोजन के आय व्यय का लेखा जोखा समिति के सामने रखा ।

विजेता खिलाडियों के लिए विगत वर्षो के अनुरूप ही पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी । प्रथम 51,000, द्वितीय 25,000, तृतीय 15,000, चतुर्थ 8,000 एवं पंचम 4,000 रूपये धनराशि के अलावा 21वें स्थान तक के धावकों को पुरस्कृत किया जाएगा ।

सतीश

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago