बलिया – नवनिर्वाचित चेयरमैन क्रासडैम नाले के काम कराया शुरू, अब बारिश में नहीं होगा जलभराव!

बलिया में निकाय चुनाव के बाद अब विकासकार्यों में तेजी भी देखने को मिल रही है। जहां नगर के सतीश चंद्र कॉलेज चौराहे पर सालों से लंबित क्रासडैम नाले के कार्य का शुभारंभ बुधवार को नवनिर्वाचित चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल ने शुरू कराया। इस दौरान नाले को बनाने के लिए सड़क को बीच से खोदा गया।

चेयरमैन ने कहा कि नाले का निर्माण होने से नाले का पानी सुचारू रूप से जाने लगेगा, जिससे बरसात के दिनों में सतीश चंद्र कॉलेज और काजीपुरा के आस पास के लोगों को जलजमाव का सामना नहीं करना पड़े़गा। यहां नाले का निर्माण नहीं होने से हर साल बरसात में जलजमाव होता था जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। हालांकि बारिश से पहले काम पूरा हो जाएगा।


साथ ही उन्होंने एससी कॉलेज से मालगोदाम तक और आसपास की नालियों की सफाई का भी निर्देश दिया।
कहा कि इस बार बरसात में कहीं भी जलजमाव न हो इसके लिए अभी से हरसंभव कोशिश की जाए। नगर के सभी नालों की साफ-सफाई की विस्तृत रुपरेखा बनाई गई है। कहा कि मेरा सपना स्वच्छ बलिया सुंदर बलिया का है जिसे हरहाल में पूरा किया जाएगा। इस दौरान संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago