बलिया। औंड़िहार स्टेशन पर व सादात स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण कार्य को लेकर कई ट्रेनों का संचालन 19 जून तक बाधित और रूट डायर्ट रहेगा। उक्त जानकारी वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दो से 19 जून तक 05135 व 05136 औंड़िहार-छपरा-औड़िहार पैसेंजर और 14 से 19 जून तक 15112 व 15111 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं, 15 जून को अप डाउन आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस जफराबाद-शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते, 12, 14 जून को 09065 व 09066 छपरा-सूरत-छपरा विशेष गाड़ी व 06 से 15 जून तक 14017-14018 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस, 12 जून को चलने वाली 09065- 09066 विशेष गाड़ी जौनपुर-शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते चलेगी।
09525 ओखा-नाहरलगुन विशेष गाड़ी व 09, 14 एवं 15 जून को 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं.-पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलेगी। 11 जून को 14523 बरौनी-अम्बाला छावनी एक्सप्रेस फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलेगी। छपरा से तीन व 10 जून को 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस छपरा से 90 मिनट व 17 जून को 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
09066 छपरा-सूरत विशेष गाड़ी छपरा से 90 मिनट, 04055- 04055 बलिया-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी बलिया से 90 से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। 30, 31 मई, 02, 03, 05, 06, 07, 10, 12, 16, 17 एवं 18 जून को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस 60 से मिनट बिलंब से चलेगी। 14 जून को 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 90 मिनट बिलंब से चलेगी। 15 जून को 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 30-30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। अशोक कुमार ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि इस अवधि में यात्रा करने से पूर्व ट्रेन का लोकेशन की जानकारी करने के बाद ही घर से निकले।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…