बलिया के इन 23 पंचायतों सचिवों को सीडीओ ने जारी किया नोटिस, मचा हड़कंप

बलिया। जिले की पंचायतों में सचिव अपनी मर्जी की मालिक बन गए हैं। और मनमानी समय पर ही पंचायत भवन आ रहे हैं। जबकि सचिवों को पंचायत भवन में बैठने के लिए रोस्टर बनाया गया है। जिसका पालन नहीं किया जा रहा। और सचिवों की मनमानी से परेशान होकर सीडीओ प्रवीण वर्मा ने 23 सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही 3 दिन में जवाब भी मांगा है। दरअसल पंचायत भवनों पर अंकित रोस्टर से सचिव नहीं बैठ रहे हैं। जिसकी वजह से सीडीओ प्रवीण वर्मा ने 23 सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

सचिवों को पंचायत भवन में बैठने के लिए रोस्टर बनाया गया है। पंचायत भवनों पर उनका नाम और उपस्थित रहने की तिथि भी अंकित है। जिससे गांव की जनता की समस्याओं का निस्तारण हो सके। सीडीओ ने बांसडीह ब्लाक के पिण्डहरा विजेंद्र कुमार, बेलहरी ब्लाक के शशिभूषण दुबे, प्रेमप्रकाश सिंह, मनियर ब्लाक के राजेश कुमार यादव, चिलकहर जवाहर प्रसाद, हनुमानगंज संजय सिंह, पंदह ब्लाक संजय चौरसिया, रसड़ा ब्लाक रवींद्र यादव, विवेक यादव, अम्बुज तिवारी, चंद्रमोहन, रेवती ब्लाक के अखिलानंद यादव व उपेंद्र यादव, सीयर ब्लाक से इंदल कुमार वर्मा, सोहांव

ब्लाक के राजभुवन प्रसाद, दुबहड़ ब्लाक के सुनील दत्त तिवारी, मृगेंद्र सिंह, संजीत कुमार, नवानगर ब्लाक के सुनील कुमार, रामपुकार राम, योगेंद कुमार, नगरा के ब्रह्मदेव पाल के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
सीडीओ ने सचिवों को तीन दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए निर्देश भी दिया है।बता दे सीडीओ ने सचिवों की मनमानी रोकने के लिए यह कदम उठाया है। ताकि सचिव अपनी जिम्मेदारी समझे और जिले का विकास हो।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago