सीडीओ ने बेकार पड़ी जमीन की बदल दी तस्वीर, विपिन जैन की विदाई पर डीएम ने कही ये बात !

बलिया: सीडीओ डॉ विपिन जैन के ट्रान्सफर के बाद गुरुवार की देर शाम उनका सम्मान समारोह ऑफिसर्स क्लब में बहुत भव्य तरीके से हुआ। इसमें डीआईजी आज़मगढ़ सुभाष चंद दूबे, डीएम अदिति सिंह, एसपी डॉ विपिन ताडा समेत जिले भर के अधिकारी शामिल हुए। जिले के अधिकारियों ने उनके साथ के बिताए पल को साझा करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने की बात कही। खासकर कोविड-19 पीरियड में उनके सराहनीय नेतृत्व व कार्य को सबने याद किया।

डीआईजी ने कहा कि निवर्तमान सीडीओ डॉ विपिन की कार्यशैली का कायल हूँ। उनके प्यार ने ही मुझे आज़मगढ़ से यहां खींच ले आया। डीआईजी ने उनको यहां के प्रशासनिक महकमे के हनुमान बताया। वहीं, जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कहा कि डॉ जैन को कोई भी कार्य सौंपा तो कभी दोबारा नहीं कहना पड़ा। अन्य अधिकारियों के लिए यह प्रेरणास्रोत थे। सबको साथ में लेकर बेहतर प्रशासन चलाने की खूबी इनमें है। एसपी ने कहा कि पंचायत चुनाव में इनका अनुभव काफी काम आता, इसलिए मुझे इनकी कमी जरूर खलेगी।

बलिया से मिला स्नेह-प्रेम हमेशा रहेगा याद

निवर्तमान सीडीओ डॉ जैन ने कहा कि इतने प्रेम-स्नेह की कल्पना भी नहीं की थी, जो मुझे बलिया में मिला। बाहर में बलिया पोस्टिंग को लेकर लोगों के मन में तमाम भ्रम है, लेकिन ऐसा यहां कुछ नहीं है। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। यहां से मिला प्रेम-स्नेह मुझे हमेशा याद रहेगा। अधिकारियों की टीम अच्छी बनी और अच्छा काम भी देखने को मिला।
2 साल 4 महीने 26 दिन के कार्यकाल के बाद भी यहां के लोगों का प्रेम देख ऐसा तनिक भी महसूस नहीं हो रहा है कि मेरा ट्रांसफर हो गया है। बलिया से काफी कुछ सीखने को मिला, जो पूरे जीवन काम आएगा। समारोह में एएसपी संजय कुमार, सभी एसडीएम, समाज कल्याण अधिकारी अभय सिंह, ईओ दिनेश विश्वकर्मा, ईओ रेवती मृदुल सिंह समेत जिले के सभी अफसर मौजूद थे।

बेकार पड़ी जमीन को दे दिया सुंदर पार्क का रूप

सीडीओ आवास एवं जिला जज के आवास के बीच खाली पड़ी जमीन थी। आमतौर पर उसमें गंदगी का अंबार था। लेकिन, उस प्रकार बेकार पड़ी जमीन को सीडीओ डॉ विपिन जैन ने काफी कम खर्च में एक सुंदर पार्क का रूप दे दिया। लोहे की जाली से बाउंड्री और अंदर चारों तरफ फुल-पौधे लगवाया। खुद अपनी देखरेख में वॉल पेंटिंग कर लोगों को योगा अपनाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। यही नहीं, उसके बगल में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के गेट के पास जमीन भी बिना काम की पड़ी थी।

उस पर कुछ लोग का अस्थाई कब्जा भी था। उसको भी खाली कराकर एक छोटा सा सुंदर पार्क बनाने पहल की। अब इसका भी काम लगभग 80 फीसदी पूरा हो चुका है। इस प्रकार आईएएस विपिन जैन यहां से जाते-जाते बेकार पड़ी दो जमीनों पर सुंदर पार्क का रूप देते गए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

5 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

5 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

5 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

5 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

5 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

5 days ago