बिल्थरारोड डेस्क : जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर बिल्थरारोड के उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार, तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ नगर में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर औचक छापेमारी कर खाद्य सामग्रियों का सैंपल लिया।
इस दौरान जांच टीम ने इमलिया रोड स्थित वैष्णवी इंटरप्राइजेज पर छापा मारकर पांच किस्म के केक, तीन क्रीम निर्मित वस्तुओं और बिस्किट का नमूना लिया। वहीं, टीम ने त्रिमुहानी के निकट स्थित कोलकाता स्वीट हाउस पर छापेमारी कर छेना, लालमोहन, काला जामुन आदि मिठाइयों का सैंपल लिया। बताया गया है कि कोलकाता स्वीट हाउस का रजिस्ट्रेशन केवल चाय पकौड़ी बेचने का है लेकिन यहाँ बड़े पैमाने पर मिठाई का कारोबार चलता है।
खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी के दौरान नगर में हड़कंप मच गया और मिठाई आदि खाद्य पदार्थों की दुकानों पर ताले लटक गए। टीम में एसडीएम, तहसीलदार के अलावा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन गिरी, अमित सिंह, चंद्रप्रकाश यादव, नरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…