बलिया में सीसीटीवी बने शोपीस, कैमरे के ज़रिये एक भी घटना का नहीं हुआ खुलासा !

बलिया डेस्क : बलिया में अपराध रोकने और अपराधियों की पहचान करने के लिए जो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, उसमे से ज्यादातर अब खराब हो चुके हैं. इसकी मरम्मत कराना अब पुलिस महकमा ज़रूरी नहीं समझता है. वहीँ कैमरे के खराब होने की वजह से बंदरों द्वारा इसे तोड़ना नोचना बताया जा रहा है.

आपको बता दें कि पुलिस की तरफ से विशुनीपुर चौराहे से लेकर यूको बैंक चौराहे पर मिलकर सात ककैमरे लगाए गए. वहीँ स्टेशन के बाहर पुलिस पिकेट के पास छह सी सी टी वी कैमरा लगे हैं. इसके अलावा शहीद चौक पार्क के उत्तर दिशा में भी दो कैमरे लगाए गुए लेकिन इसमें से ज्यादातर कैमरे ख़राब पड़े हैं या गलत दिशा में हैं. इसके अलावा गड़वार तिराहे पर चार और टीडी कॉलेज चौराहे पर चार कैमरे हैं.

भरौली गोलम्बर पुलिस पिकेट पर दो कैमरे और बैरिया थाने के चांदपुर दियर चौकी पर दो कैमरे लगे हैं. यहाँ कैमरा लगाने का मकसद था कि सीमा के रास्ते होने वाली तस्करी को रोका जाए और ऐसा करने वालों पर नज़र रखा जाए लेकिन यह भी सही दिशा में नहीं लगाए गए हैं. कोई आसमान की तरफ देखा रहा है तो कोई कैमरा ज़मीन में. ऐसे में इन कैमरों के ज़रिये किसी बड़ी वारदात के अपराधियों की पहचान करना करीब करीब न मुमकिन सा है.

दरअसल लगातार हो रही लूट, छिनैती और बड़ी वारदात पर रोकने के लिए कैमरे काफी कारगर साबित हो सकते हैं. हालाँकि पुलिस ने सभी छोटे बड़े दुकानदारों से गुज़ारिश की है कि वह अपने दूकान के बाहर कैमरे लगवाएं. हालाँकि अभी भी बहुत से दुकानदारों ने कैमरे नहीं लगवाएं हैं. आपको बता दें कि अभी तक सीसीटीवी कैमरे के ज़रिये एक भी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago