योगी राज में बेखौफ बदमाश: राजधानी में दिनदहाड़े कैशियर की हत्या, 10 लाख की लूट

लखनऊ के गोमती नगर स्थित विभूतिखंड में बैंक ऑफ बड़ोदा के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े बिहारी गैस सर्विस के कैशियर श्याम सिंह की गोली मार 10 लाख रुपए लूट ले गए। लुटेरे बीच सड़क पर असलहा लहराते हुए वहां से फरार हो गए। आप-पास के मौजूद लोगों ने घायल कैशियर को अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। घटना के समय श्याम सिंह बैंक में रुपए जमा करने जा रहे थे।

सोमवार को सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया और आनन फानन आईजी, एसएसपी व कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वीडियो फुटेज खंगाले लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला। विनीत खंड-2 में रहने वाले श्याम सिंह हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की बिहारी गैस सर्विस में कैशियर थे। वह अक्सर एजेन्सी का रुपया बैंक में जमा करने जाते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक श्याम सिंह बैंक के पास ही थे। इसी दौरान बाइक से दो युवक आए और कुछ समझने से पहले ही एक बदमाश ने श्याम सिंह को गोली मार दी। श्याम का संतुलन बिगड़ा और वह बाइक से गिर पड़े। इसी का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने रुपयों भरा बैग लिया और फरार हो गए।

गोली लगते ही वहां पर अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों की मदद से श्याम सिंह को लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि श्याम 10 लाख रुपए जमा करने जा रहे थे। पत्नी बेसुध हो गईइस घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी अस्पताल पहुंची और पति का शव देखते ही बेसुध हो गई। किसी तरह लोगों ने उसे सम्भाला।

फुटेज में दिखे बदमाश
आईजी सुजीत पाण्डेय, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एएसपी अनूप सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। बैंक और आस पास लगे सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। इस फुटेज में बाइक पर बदमाश दिखे हैं। एक बदमाश हेलमेट पहने था जबकि पीछे बैठा बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago