नाबालिक को भगाने के आरोप में केस दर्ज, पुलिस पर लगा युवक को बचाने का आरोप

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की की बहला फुसलाकर कहीं अन्यत्र भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर मामला तो दर्ज कर लिया गया।

वहीं परिजनों ने पुलिस पर आरोपी युवक को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को लिखिक शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है।

मिली जानकारी के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के नबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने के संम्बंध में लड़की की मां ने अपने ही गांव के एक युवक व युवक के परिजनों के खिलाफ थाना मे तहरीर दिया है।

साथ ही पुलिस अधीक्षक को दिए गये ज्ञापन में उसने स्थानीय पुलिस पर युवक के परिजनों व युवक को बचाने का आरोप भी लगाया है।

बता दें कि पिछले एक माह से एक नबालिग युवती की मां ने उसी गांव के एक युवक व उसके परिजनों पर आरोप लगाया है कि उक्त युवक हमारी लड़की को अपने घर बुलाता था और जबरदस्ती उससे अश्लील हरकत कर मोबाइल में फोटो बनाया था। इसी का भय दिखा कर वह लड़की को भगा ले गया।

इसमे लड़के के परिजन भी शामिल है। बहुत दौड़ धूप करने के बाद स्थानीय पुलिस ने मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया। लेकिन अब कोई कार्यवाही नही कर रही है। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago