Categories: बलिया

बलिया में जन्मतिथि बदलकर पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले युवक पर केस दर्ज

बलिया में पुलिस भर्ती परीक्षा में जन्मतिथि बदलकर शामिल होने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक रमेश चंद द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम प्रेमचंद मौर्य है, जो उभांव थाना क्षेत्र के चंदायरकला का निवासी है। इस पर पुलिस विभाग के रेडियो संवर्ग भर्ती-2021 में और पुलिस भर्ती परीक्षा-2024 में जन्मतिथि बदलकर शामिल होने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि युवक ने रेडियो संवर्ग भर्ती परीक्षा 2021 में दी थी, जबकि अगस्त महीने में पुलिस भर्ती परीक्षा में भी शामिल हुआ था। इन दोनों परीक्षाओं में उसकी जन्मतिथि में भिन्नता मिली। उपनिरीक्षक रमेश चंद द्विवेदी ने दी तहरीर में बताया कि मामले की छानबीन में पता चला कि परीक्षार्थी प्रेमचंद मौर्य दो भाइयों में छोटा है। वह बेल्थरारोड में कंप्यूटर की मरम्मत की दुकान चलाता है। जांच में उसकी वास्तविक जन्मतिथि आठ जून 1990 है। उसने पहली बार हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2005 में रामधन इंटरमीडिएट कॉलेज सोनाडीह तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा डीएवी इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की है।

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की उम्र सीमा समाप्त होने के कारण उसने उम्र घटाकर 10 जुलाई 1999 अंकित कराने के बाद 10 वीं का इम्तिहान 2017 में तथा इंटर की परीक्षा वर्ष 2019 में कमलेश सिंह इंटर कॉलेज किशुनपुर से पास की है। पुराने शैक्षिक प्रमाण पत्रों का प्रयोग रेडियो संवर्ग में तथा घटाई गई उम्र के कागजात का उपयोग पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में किया गया है। पुलिस ने इसके आधार पर प्रेमचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago